ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित महिला पुरुष फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी।शनिवार को तिर्वा तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस कप्तान विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की खबर पर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जमीनों की समस्याओं से लेकर घरेलू विवाद, पुलिस संबंधित शिकायतें, राजस्व की शिकायतों से लेकर अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे पीड़ित फरियादियों ने अधिकारियों से समस्याओं के निदान की गुहार लगाई। मौके पर 151 शिकायतों के निस्तारण के लिये शिकायती पत्र फरियादियों ने दिये,जिनमें 13 शिकायतों का अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिये विभागीय अधिकारियों और मातहतों को निर्देशित किया गया। अधिकारियों का मातहतों को निर्देश था, कि मौके पर जाकर समस्याओं का निदान जल्द से जल्द किया जाये। लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी जारी की गई।