ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
बंदर के हमले से मासूम वृद्ध महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। मासूम को गंभीर हालत में लोहिया रेफर कर दिया गया।
थाना कम्पिल क्षेत्र के नगला भूड़ गांव निवासी करन की छ वर्षीय मासूम बच्ची निधि छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों ने उस पर हमला किया तभी भयभीत होकर वह छत से नीचे जा गिरी। उसके कानो से खून बहने लगा। वहीं दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी डिम्पल अपनी वृद्ध मां सियादेवी को बबना गांव से बाइक द्वारा कायमगंज लेकर आ रहे थे। तभी अचरा के पास उसकी बाइक से बन्दर टकरा गया और दौड़ पड़ा। तभी बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। जिसमें मां बेटे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां मासूम निधि की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।