राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज के लोकप्रिय सांसद अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए समाजवादी राहत सामग्री भेजी गई जिसको जनपद के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राहत सामग्री का वितरण कन्नौज ब्लॉक के कटरी क्षेत्र के गंगू पूर्वा, मदारी पुर और टिका पूर्वा में बड़े पैमाने पर वितरण किया। कन्नौज सांसद अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई समाजवादी
राहत सामग्री में खाद्यान्न, जरूरी वस्तुएं, बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री तथा कपड़े आदि शामिल थे। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संकट की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ी रहती है। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी भी पीड़ित को बिना मदद के न छोड़ा जाए। सांसद अखिलेश यादव ने हम सबको सेवा का संदेश दिया है और हम उसी भावना के साथ क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर संकट में जनता के साथ खड़ी रहती है। ये राहत अभियान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम लोग चाहते हैं कि बाढ़ से पीड़ित लोग जल्दी सामान्य जीवन में लौटे। राहत वितरण के दौरान पीड़ित परिवारों ने समाजवादी नेताओं और कन्नौज के लोकप्रिय सांसद अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद ने उन्हें राहत प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के जल्दी सामान्य जीवन में लौटने की कामना की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बऊअन’, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस हसीब हसन, विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह, सपा नेता यश कुमार दोहरे, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, प्रदेश सदस्य आरिफ़ ज़मा, जिलाध्यक्ष सलोवा अंशू पाल, सुनील दिवाकर, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, विवेक पाल, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप सेक्टर प्रभारी, तुफैल अहमद, साद सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, टिंकू पाल, कल्लू पाल, मुजम्मिल खान, सद्दाम खान, गुलशाद अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *