राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कन्नौज में किसानों की समस्याओं को लेकर पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं समाजवादी अनुसूचित जाति संगठन की प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे के संयोजन में आयोजित हुआ।सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नसिरापुर स्थित कार्यालय से पैदल मार्च कर नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।जूही सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि महंगाई, खाद की भारी कमी और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समाजवादी कार्यकर्ताओं को आंदोलन में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया, गाड़ियों को भी रोका गया, लेकिन सपा कार्यकर्ता रुकने या डरने वालों में से नहीं हैं।सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे ने संयुक्त रूप से कहा कि आलू किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए और खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन समेत अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। इसके चलते किसानों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो जल्द ही बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामसेवक राजपूत जिला महासचिव,बबली दोहरे, रूबी राजपूत, सरोजनी कुशवाहा ,सोनम यादव,अंशू पाल जिलाध्यक्ष सलोवा, कंचन कनौजिया जिलाध्यक्ष महिला सभा,श्याम सिंह यादव जिला पंचायत,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रजनीकांत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख,राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य,भोले कुरैशी,विवेक पाल,अजय दोहरे, सुनील दिवाकर,सतेंद्र दोहरे,रचना सिंह विधूना, पल्लवी पाल राष्ट्रीय सचिव महिला सभा,विजय कुमार यादव कार्यालय प्रभारी,शरद यादव विधानसभा अध्यक्ष तिर्वा, उमेश पाल विधानसभा अध्यक्ष छिबरामऊ,इन्द्रेश यादव, संगीत कटियार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा, नीरज कुमार जिलाध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर, दीपक दोहरे, संजीव यादव,आन्नद बाबू यादव,मुस्ते हसन नगर अध्यक्ष, भानू गुप्ता,राजू यादव, कौसर खान,आसिफ सभासद, ज़ीशान सभासद, तुफैल अहमद,कल्लू पाल, सद्दाम सबरी, गुफरान अहमद, दरोगा कटियार , चंद्रभान दोहरे,अर्चना मिश्रा, डा• गोविन्द कुशवाहा,संजय कटियार, कमलेश कटियार, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अजय कश्यप,मधु कश्यप, बलजीत राजपूत,ओमजी तिवारी, यशवीर भदौरिया,वसीम हसन लल्ला,अर्पित शुक्ला, अमन खान, मुकीम खान, भोला यादव, आदिल परवेज, कल्लू हारून, रोहित कुशवाहा, सुधीर कश्यप,अनुराग यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *