रिपोर्ट मुजीब खान

शाहजहाँपुर / भारतीय जनता पार्टी महानगर शाहजहाँपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत “प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम” का आयोजन जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अटल सभागार, शाहजहाँपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित शार्ट फ़िल्म का प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “आज भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।” प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व सदस्य विधान परिषद संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा सक्षम, सशक्त और जागरूक होगा। भाजपा की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित हैं।”
महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में जुटे हैं। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा मोदी जी का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है। संचालन ज़िला संयोजक वैभव खन्ना ने व आभार डॉ हेमेन्द्र वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विवेक गुप्ता, नीरज अग्रवाल, आलोक कुमार, आनंद अग्रवाल, बार के अध्यक्ष अजय वर्मा ,कवि सुशील विचित्र, कवि उमेश चंद्र,विपुल त्रिवेदी,पुनीत मिश्रा, डॉ सुरेश मिश्रा, सचिन बाथम,नितिन मिश्रा, आदि उपस्थित रहें।