रिपोर्ट संतोष मिश्रा
आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के भरौली टोडर गांव में लगभग एक किलोमीटर की कच्ची रास्ता पर जलजमाव आज कई वर्षों से था।सरकारी नाली बुरी तरह टूट गई थी।हमेशा जलजमाव बना रहता था।लोग रोजाना गिरते पड़ते रहते थे।कितने लोगों ने अपना हाथ पैर तक तोड़ डाला, आज के पहले कितने लोग ग्राम प्रधान हुए लेकिन किसी का ध्यान इस समस्या के तरफ नही गया।लेकिन समाज सेवी शुशील उपाध्याय का ध्यान इस समस्या के तरफ गया तो उनसे रहा नहीं गया।उन्होंने अपने खर्च पर एक किलोमीटर तक रास्ता राबीश व मिट्टी डालकर बनवा दिया
इस रास्ते से सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है यहां तक छोटे छोटे बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते थे।आज पूरे गांव के लोग बाह बाही कर रहे हैं कह रहे हैं कि हमारे गांव के लिए शुशील उपाध्याय ऐसा ही नेता होना चाहिए जो लोगों के सुख दुख को समझ सके।