महराजगंज, आजमगढ़:


नगर पंचायत महराजगंज में विजयदशमी का पर्व इस वर्ष भी उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। जगह-जगह शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और पुष्पांजलि के कार्यक्रम दिनभर चलते रहे, वहीं श्रद्धालुओं ने परिवार सहित माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते-होते नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्सवमय हो गया।
मैदानों में रामलीला समितियों द्वारा भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध का मंचन किया गया। जब भगवान राम ने बाण चलाकर रावण का वध किया तो जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रावण के पुतले के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक संदेश लोगों को मिला।