रिपोर्ट एस पी कुशवाहा

देवरिया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का रविवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रत्यूष पाण्डेय ने रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम के पूर्वी गेट से जागरूकता प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना कर किया। इसमें अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि संचारी रोगों के खात्मे को जन भागीदारी और जागरूकता जरूरी है। लोग के जागरूक होने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोका जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा एक दर्जन अन्य विभाग सहयोग कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 5 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा, फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। मच्छरों के प्रजनन वाले घरों की सूची भी बनायी जायेगी। इसका विवरण निर्धारित प्रपत्र पर भरकर अधिकारी को उपलब्ध कराएंगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) सृजन भी अवश्य रूप से करेंगे और वह परिवार को आभा नंबर की उपयोगिता से अवगत कराएंगे। इसमें नोडल अधिकारी डा. हरेंद्र, डा. आरपी यादव, डॉ कार्तिक पाण्डेय, डॉ अश्विनी पाण्डेय, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश कुमार गुप्ता, सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि, सीवीओ डा. ऐके वैश्य, रविजीत बहादुर सिंह, उपेंद्र तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद सहित अन्य मौजूद रहे।