×

व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का खुलासा न होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने एसपी से मुलाकात कर सौपा ज्ञापन

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। जनपद में व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का खुलासा न होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है कि जनपद में व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का पुलिस प्रशासन जल्द खुलासा करे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के जिला अध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में जिला संगठन एवं छिबरामऊ और गुरसहायगंज के नगर अध्यक्षों के साथ एक व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिला। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को एक ज्ञापन देते हुए कहा कि जनपद में व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। जिसका जल्द से जल्द पुलिस द्वारा खुलासा किया जाए।जनपद के व्यापारी गुरसहायगंज निवासी गेस्ट हाउस संचालक मोहित गुप्ता पुत्र रामावतार गुप्ता के यहां विगत दिनों 50 लाख की चोरी हुई थी। छिबरामऊ के व्यापारी और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी के भाई डॉक्टर पवन त्रिपाठी के यहां 26 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 10 लाख रुपए की चोरी हो गई थी।17 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी छिबरामऊ पुलिस द्वारा अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। जिससे छिबरामऊ के व्यापारियों में छिबरामऊ पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने बताया की भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से भेंटकर दोनों व्यापारियों के यहां हुई चोरी का पुलिस प्रशासन स्पेशल टीमों को लगाकर जल्द से जल्द खुलासा करे एवं संबंधित चोरों को पकड़ कर कठोर कार्रवाई करने के लिए वार्ता की गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने गुरसहायगंज पीड़ित व्यापारी मोहित गुप्ता, और छिबरामऊ पीड़ित व्यापारी रजत त्रिपाठी के भाई पवन त्रिपाठी के पक्ष में अपनी -अपनी बात पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखकर जनपद के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्वासन दिया है कि जनपद में हुई चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा किया जायेगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ महामंत्री रमेश मल्होत्रा, जिला महामंत्री नीरज मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम देवल, जिला मंत्री संजीव पांडे, जिला संगठन मंत्री सोनू सिंह, विपिन कौशल, रजत त्रिपाठी, , शोभित चौरसिया, हृदय शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, रोहित पन्निवल, आनंद गुप्ता,अभय कटियार, प्रदीप शर्मा, सोनू कौशल आनंद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Post Comment

You May Have Missed