ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जनपद कन्नौज के जिला अध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में जनपद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर व्यापारियों के हुआ चोरी का अभी तक खुलासा न होने पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया औ कार्रवाई करने के लिए लम्बी वार्ता की गई । गेस्ट हाउस संचालक गुरसहायगंज के मोहित गुप्ता पुत्र रामावतार गुप्ता के यहां विगत दिनों 50 लाख की चोरी, एवं छिबरामऊ रजत त्रिपाठी नगर अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल छिबरामऊ के भाई डॉक्टर पवन त्रिपाठी के यहां 26 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 10:30 लाख रुपए की चोरी हो गई थी, छिबरामऊ में पीड़ित पवन त्रिपाठी के यहां हुईं चोरी दो महीने से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
इस प्रकरण से राज शर्मा जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल ने बताया की कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर दोनों व्यापारियों के यहां हुई चोरी का पुलिस प्रशासन स्पेशल टीमों को लगाकर जल्द से जल्द खुलासा करने का , एवं संबंधित चोरों को पकड़ कर कठोर कार्रवाई करने के लिए सफल वार्ता की गईं थीं। और एक ज्ञापन 13 फरवरी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी एवं व्यापारी पदाधिकारीयों के द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिया गया था। पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया जिसे व्यापारियों में रोष है। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अभय कटियार, आनंद तिवारी, संजीव पटेल, मोहित गुप्ता, दीपू सक्सेना एवं अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे ।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *