ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज/फर्रूखाबाद।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन मंगलवार को अनोखे अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिलकर नवीन मंडी समिति में व्यापारियों, किसानों व पल्लेदारों को शरबत पिलाया। उसके बाद भगवती गौशाला में गायों को तरबूज खिलाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष शिव बालक शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, विधानसभा महामंत्री महेंद्र राजपूत, और उपाध्यक्ष रवि राठौर, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा,तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रियंक अग्रवाल, अनाज कमेटी के अध्यक्ष राजनेश यादव,राधेश्याम कौशल, नगर मंत्री मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश दिवाकर, पंछी यादव, अतुल शाक्य आदि शामिल हुए।