ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शहर के मकरंदनगर में एक परिवार को बंधक बनाकर डाली गई डकैती कांड में फरार चल रहे एक अंतरराज्यीय बदमाश को कन्नौज एसओजी और सर्विलांस पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। कन्नौज पुलिस कप्तान बिनोद कुमार ने पुलिस की इस सफलता पर बधाई दी है। बीती 29 जून 2023 को कन्नौज शहर कोतवाली के मकरंद नगर में निवासी विमलेश तिवारी के यहां सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाने के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लाखों के जेवरात और सात लाख रुपये से अधिक की नकदी को लूटने के अलावा लाइसेंसी रिवॉल्वर भी लूटी थी, और घटना को अंजाम देकर फरार होने में भी सफल हो गये थे।
कन्नौज पुलिस के लिये चुनौती बनी उपरोक्त वारदात का खुलासा करने को पुलिस ने एडी चोटी का जोर लगा दिया था। आखिर सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस ने विगत समय में उपरोक्त कांड में शामिल गैंग के बदमाशों की तलाश के बाद 11 बदमाशों को नकदी और लूटी गई रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया था।घटनाक्रम में शामिल बदमाशों के गिरोह का मुख्य शातिर बदमाश बलादा पारदी निवासी मुरादपुर थाना धरनावदा मध्यप्रदेश, हाल निवासी
वंजरवादी थाना दौलताबाद महाराष्ट्र जिस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था, एसओजी और सर्विलांस पुलिस टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बदमाश ने डकैती की वारदात को स्वीकार करते हुये घटनाक्रम की पूरी जानकारी भी दी।
उपरोक्त मामले में पुलिस टीम को बधाई देते हुये घटना को लेकर कन्नौज पुलिस कप्तान बिनोद कुमार ने बताया कि, पकड़ा गया बदमाश पौने दो साल से फरार चल रहा था। इस पर उड़ीसा, एमपी, रांची, आदि प्रदेशों में करीब एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश को गिरफ्तार करने वाले एसओजी प्रभारी कमल भाटी, हेड आरक्षी मनोज कुमार, तेज प्रताप सिंह, के अलावा सर्विलांस टीम के अजय सिंह,शिवराज सिंह, सहित करीब 15 पुलिसकर्मियों को एसपी ने बधाई दी है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *