महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद। कस्बा क्षेत्र के थाना चौराहा के निकट कृषक सेवा सहकारी समिति के सामने एक फर्जी क्लीनिक चलाने की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनेंद्र कुमार के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लोकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर शोभित कुमार साथ में थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्लीनिक का संघ न तरीके से नेचर किया। क्लीनिक स्वामी से प्रेक्टिस करने की जानकारी की। इस पर क्लीनिक स्वामी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रेक्टिस करने से मना कर दिया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्लीनिक से कुछ नहीं मिला। क्लीनिक की दीवार पर एक डॉक्टर का नाम लिखा था। जो स पा ई कलर से पेट किए हुए था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यहां जांच पड़ताल करके वापस चले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिनेंद्र कुमार ने बताया की शिकायत मिली थी उसे पर क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। लेकिन मौके पर कोई प्रेक्टिस करते हुए नहीं मिला है। जांच की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *