हरमिंदर सिंह लाडी ने 51 नव विवाहित जोड़ों की शादियां कराई
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन




उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में 51 नवविवाहित जोड़ों की शादी दान दहेज के साथ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा संपन्न कराई गई।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाठी द्वारा कई वर्षों से सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में शादियां कराते आ रहे हैं। इन सारी साथियों का खर्च स्वयं खुद करते हैं शादी सभी सर्वधर्म के रीति रिवाज से कराई जाती है। खाने से लेकर दान दहेज भी नव विवाहित जोड़ों को दिया जाता है। उनके द्वारा ऐसे गरीबों की शादियां कराई जाती है जो अपने बच्चों की शादी करने में सक्षम नहीं होते। जो गरीबों के लिए गरीबों की शादियां कराकर उनका जीवन सफल बनाने का प्रयास किया जाता है।हरमिंदर सिंह लाडी बड़ा ही सराहनीय कार्य कराया जाता है। समाज के हर व्यक्ति उनके इस कार्य के लिए सैल्यूट करते हैं। सर्व धर्म समाज के सामूहिक विवाह समारोह में हर समाज को बढ़-चढ़कर ऐसे कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। उनके द्वारा शादी समारोह में किसी से किसी प्रकार का कोई डोनेशन नहीं लिया जाता और स्वयं देने वाले अपनी इच्छा से दे देते हैं। सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह में 51 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए यूपी, पंजाब,उत्तराखंड से सभी दिग्गज नेताओ ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पंजाब के सांसद गुरदीप सिंह सप्पल यूपी के अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य,हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश,प्रीतम सिंह,पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह,हरक सिंह रावत,गोविंद सिंह कुंजवाल,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,जसपुर विधायक आदेश चौहान,गुरजीत सिंह औजला आदि मौजूद थे।


Post Comment