ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रुखाबाद/मऊदरवाज़ा। मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगढ़ निवासी अधेड़ भंवर पाल सिंह चौहान गांव से पैदल शहर की ओर जा रहे थे, जबकि ग्राम रोहिला के मूल निवासी सेवानिवृत शिक्षक हरगोविंद सिंह रानीगढ़ में परिजनों से मिलकर बिक्की से मोहल्ला बजरिया जाफर खां जा रहे थे। जब वह लोग सायं करीब 5 बजे ग्राम गुतासी के सामने से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर खाई में चला गया। दुर्घटना के दौरान शिक्षक की मोपेड ट्रैक्टर में फंस गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडक़र भाग गया। बताया गया कि ग्राम रानीगढ़ के भट्टे से ट्रैक्टर से इंटें ले जायीं जा रही थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *