ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार



कन्नौज। सूखे नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सौरिख पुलिस ने शव पांच से सात दिन पुराना होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आस पास के इलाके के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष बताई गई। शव पर नीले रंग का पेंट, आंखों पर चश्मा लगा मिला। आसमानी रंग की शर्ट मिली है। हाथ में कलावा होने से उसके हिंदू धर्म से संबंधित होने की आशंका है। सौरिख थाना प्रभारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

