ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कट के पास गुरुवार को तेजी से आ रही कार में आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली की चौकी कुसुमखोर के गांव चडुआपुर निवासी अभिषेक उर्फ शेखर साथी विपिन के साथ बुधवार रात को दो बजे कार से अलीगढ़-कानपुर हाईवे से छिबरामऊ की ओर जा रहे थे। चालक को झपकी आने से समधन कट के पास कार आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज लगी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अभिषेक व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और और मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया गया।