रिपोर्ट विरेंद्र तोमर

बागपत-
बागपत में समाजवादी पार्टी बागपत की मासिक बैठक बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. जितेंद्र यादव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के महत्व पर जोर दिया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त किए जाएं। बी.एल.ए. का मुख्य कार्य बूथवार मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराना और पार्टी के प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों को तीनों विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर बी.एल.ए. की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, मनोज चौधरी, राजपाल शर्मा, बिल्लू प्रधान, सुरेंद्र पंवार, रामपाल यादव, चिराग चौधरी, जितेंद्र भाटी, दौलत यादव, राहुल यादव, सलीम त्यागी, ललित चौधरी, डॉ. सुरेंद्र कश्यप, देवेंद्र यादव, राजीव प्रधान, तेजपाल बली, राजकुमार लूहारा, महबुब मलिक, शाहरुख, सुरेंद्र त्यागी, एडवोकेट विभोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने बैठक के समापन पर कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी को चुनावी सफलता दिला सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाएं।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *