महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट

शमशाबाद फर्रुखाबाद। तेज हवा एवं बारिश होने के कारण कच्चा मकान गिरने से पड़ोसी के मवेशियों पर जा गिरा। ग्रामीणों ने पहुंचकर मवेशियों को बाहर निका ला। जिससे एक मवेशी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव अम लै या आशानंद निवासी अभिषेक कटियार का मकान कच्चा था। तड़के हुई वर्षा के दौरान मकान गिर गया। उसका मालवा पड़ोसी मोनू सिंह कठेरिया के घर में जा गिरा। वहां मोनू सिंह के मवेशी बंधे हुए थे। मवेशी उस म ल बा मैं दब गए। शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशियों को बाहर निका ला। एक मवेशी की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। मोनू सिंह के घरवाले कुछ दूर कमरे पर लेटे थे। मकान पहले से ही जर्जर था। इसे तोड़ने के लिए कई बार कहा गया था। प्रधान पति प्रमोद गंगवार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *