ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: पिछले चार माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित चीनी मिल बाजपुर के कर्मियों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने चीनी मिल कर्मियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए गन्ना सचिव रणवीर सिंह व श्रम सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय से दूरभाष पर वार्ता कर चीनी मिल श्रमिकों को वेतन उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही चीनी मिल प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट को भी मौके पर बुलाकर समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया। चीनी मिल अतिथि गृह में हुई बैठक में चेयरमैन गित्ते व चीनी मिल श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चीनी मिल श्रमिकों की समस्या को विस्तार से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष रखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चीनी मिल श्रमिकों के प्रत्येक सुख-दुःख में वह कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगें। चीनी मिल श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करवाया जाएगा। यदि सरकार ने श्रमिक समस्याओं के निदान में हीलाहवाली बरती तो वह दरी बिछाकर धरने पर बैठेगें। श्रमिकों का किसी भी कीमत पर अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर वासवानन्द जोशी, कुलवन्त सिंह, योगेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, सुरेन्द्र यादव, विशेष शर्मा, हरेन्द्र, हरीराम सहित सैंकड़ों श्रमिक थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनसमस्यायें सुन संबंधित अधिकारियों को निदान हेतु निर्देशित किया। श्री हनुमान जी सेवा संकीर्तन मण्डल बाजपुर के सेवादारों की माँग पर आर्य ने मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर के द्वितीय तल के लिंटर हेतु पाँच लाख रूपये देने की घोषणा की। बाजपुर को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए आर्य ने सिंचाई विभाग के एई गौरव कुमार को लेबड़ा की तलीझाड़ सफाई कराने के निर्देश भी दिए।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।