ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बुक्सा समाज ने मनाया अठोरी वासना दलिया पूजन का त्यौहार!कल्याणपुरी सहितं अनेको बुक्सा गाव मे अठोरी वासना का त्योहार् बड़े धूम धाम से मनाया गया! हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के प्रथम सोमवार को देव स्थान मे बने देवताओँ भूमसेन,माता बालसुंदरी,विज्जू शिकारी, तीसमारका,खोखरा देवी आदि देवताओ के मठो मे हर घर बने हलुआ, पूडी,पुए,खील बतासा का प्रसाद मुखिया किशन सिंह ने चढ़ाया! पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी ने भी सपरिवार छेत्र की खुशहाली के लिए कामना कर मत्था टेका शाय के समय महिलाओं ने शुद् जल और फूलों से मठों को लोटो से सींचा इस मौके पर जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जीत सिंह, शकर सिंह उत्तम सिंह, दान सिंह, शोभा देवी,चंदू सिंह,सूरज सिंह, जानकी,पुष्पा आदि थे,साथ ही मजरा पच्चू,शीत पुरी,खतोली, हजीरा,अजीमुल्ला भुडी वीर पुरी आदि गावो मे भी त्योहार् मनाया गया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।