ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ; आमिर हुसैन

उत्तराखंड
सुल्तानपुर पट्टी /उधमसिंह नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज में तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने प्रधानाचार्य मंजू नेगी व समूह की महिलाओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस को मनाया। और पर्यावरण के संरक्षण और संवहन के संबंध में सभी ने आगे और वृक्ष लगाने की शपथ ली। वही कॉलेज की शिक्षकों व छात्राओं ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर में एक रैली निकाली वही। प्रधानाचार्य मंजू नेगी ने बताया कि जुलाई में विद्यालय खुलने पर हरेला पर्व का शुभारंभ किया जाएगा और 25 जुलाई को हरेला पर्व का समापन करेंगे। हरेला पर्व पूरे महीने मनाया जाएगा। नगर पंचायत की ईओ गीता चौधरी व अध्यक्ष राजीव सैनी ने पर्यावरण मित्रो व सभासदों के साथ स्वच्छ अभियान रैली निकाली। ओर नगर में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया। बाद में पंडित दीनदयाल पार्क में पहुंचकर वृक्ष रोपण किए। मौके पर सभासद जाहिद हुसैन, कैलाश दिवाकर, राजेश सैनी, मंगल खा, जॉनी मौर्य, पर्यावरण मित्र संजीव बाल्मीकि, शुभम बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन जुम्मा भारती आदि थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।