ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
यातायात नियमों को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दिखाई सख्ती यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिस कर्मियों के चालान कराए गए। लोगो को यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों के अभियान चला कर चालान कराए गए। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस लाइनगेट पर यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने पुलिस कर्मियों के चालान किए।सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि आम नागरिकों के चालान करने से पहले पुलिस कर्मियों के चालान अभियान चलाकर किये गए।
बिना हेलमेट बिना नम्बर प्लेट के बाइक सवार पुलिस कर्मियों के पुलिस लाइनगेट पर चालान किए गए।
सीओ सिटी नें बताया कि यातायात नियमों की लोगो मे जानकारी हो और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया गया है। पहले पुलिस कर्मियों के अभियान चलाकर चालान किये गए है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सीओ सिटी ने बताया कि जब पुलिस कर्मियों के चालान होंगे तो आम जनमानस भी जागरूक होगा पुलिस कर्मियों के चालान होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।