ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
जनपद के क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में मेला लगा हुआ है उसी में पावभाजी के स्टाल पर फहीम पुत्र बड़े निवासी ग्राम थमरवा जनपद हरदोई काम करता था। सुबह जब पानी बरस रहा था तभी उसके बिजली का करेंट लग गया। करंट इतना जबरदस्त था कि फहीम गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस स्टॉल पर काम करने वाले उसका साथी डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने फहीम को चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। फहीम दो भाई थे बड़े भाई का नाम वसीम है। परिजनों को सूचना मिलने पर पिता बड़े का रो रो कर बुरा हाल है उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।