ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद ।”राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर बृहस्पतिवार को विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से सीधे संवाद, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यशोदा ए.आई. के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेंगी पीड़ित महिलाओं की भी जनसुनवाई करेंगी।
आयोग ने जनपद की महिलाओं से यह अपील की है , किसी प्रकार की समस्या से पीड़ित हैं इस जन सुनवाई में अपनी समस्या आयोग तक पहुंचाएं। प्रत्येक महिला को त्वरित न्याय मिले इसी उद्देश्य के साथ आयोग आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान को खोजने के लिए प्रयासरत रहेगा।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डूडा., जिला कार्यक्रम अधिकारी, को निर्देशित किया है , 19 जून को आयोग की अध्यक्ष सहित श्रीमती बी. राधिका चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव एन.सी.डब्लू. नई दिल्ली तथा श्रीमती डेलिना खोंगडुप सदस्य रा.म.आ. नई दिल्ली जनपद में आ रही हैं। सुबह 10.30 बजे से दबरई, सिविल लाइन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से संवाद करेंगी 11.30 बजे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। दोपहर 2 बजे से निरीक्षण भवन में महिला जन सुनवाई करेंगी।साढ़े तीन बजे से दोकेली व सुहाग नगर में वर्किंग वूमेन बेस्ड क्लस्टर का भ्रमण करेंगी।मिथलेश कुमार सिंह ने बताया , सुनवाई में भाग लेने से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए 7011972862 पर संपर्क किया जा सकता है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *