ईस्ट इंडिया टाइम्स अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। युवक की मौत का आरोप परिजनों ने रात में दबिश देने आई पुलिस पर लगाया। इस खबर को ईस्ट इंडिया टाइम्स अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गम्भीरता से लेते हुए सपा का एक प्रतिनिधि मंडल को तिर्वा में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए भेजा है। गिहार समाज के बच्चे की पुलिस पिटाई और भय से मौत के मामले में 20 जून शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से करेगा मुलाकात। बताते चलें कि, कन्नौज जिले के तिर्वा नगर के मोहल्ला बौद्ध नगर निवासी आनंद गिहार के पुत्र 15 वर्षीय कुनाल की बीते सोमवार 16 जून की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मृतक के परिजनों के अलावा गिहार समाज के लोगों ने बच्चे की मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया था। इसके अलावा समाज के लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया था।
बीती 11 जून को पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार करने का आरोप भी समाज के लोगों ने लगाया था। उपरोक्त मामले को समाजवादी पार्टी ने संज्ञान में लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर 20 जून को सपा का प्रतिनिधि मंडल पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के अलावा समाज के लोगों से मिलने के अलावा मृतक के परिवार से भी मिलेगा।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *