ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के गांव धर्मपुर कटरी में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के उपलक्ष में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई। गांव के प्रधान महेन्द्र सिंह यादव द्वारा पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने गांव वालों की समस्याएं सुनी और जल्द ही समास्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेशअध्यक्ष धीरज पाण्डेय, संरक्षक संजय कटियार, जिलाध्यक्ष गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना, जिला सचिव सौरभ शर्मा, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर सचिव अभिषेक मिश्रा, नगर महामंत्री मनीष यादव, नगर सचिव कुणाल कटियार, चन्दन मिश्रा, प्रियांशू शाक्य, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, प्रभात कटियार, रोहित शाक्य, भूरा यादव, तथा ग्रामीण मौजूद रहे।