ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
शासन द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। सरकारी संस्थानों के अलावा स्कूलों में भी पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल की कसम खाई।
तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरभि गंगवार, एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर आदि ने पौधे लगाए।वीयदुनंदन महाविद्यालय में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल और प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि वे हमारे पर्यावरण को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने में अपनी भूमिका निभा सकें। पेड़ और पौधे केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके वातावरण को शुद्ध करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पेड़ पौधों का महत्व जैव विविधता को बनाए रखने में भी है। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में भी छात्राओं ने पौधे लगाए।