ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। सावन के प्रथम सोमवार को ठठिया के इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जवाबी कीर्तन, जिसमें दो दलों के गायक भगवान शिव की महिमा में भजन गाते हैं, एक लोकप्रिय धार्मिक कार्यक्रम है जो अक्सर सावन के सोमवार को आयोजित किया जाता है। सावन के प्रथम सोमवार पर पुरानी ठठिया निवासी पंकज वेरिया के द्वारा विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। रायबरेली के अजय अनुरागी और महोबा की दुर्गेश नन्दनी के बीच ठठिया के इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर में रात में जवाबी कीर्तन का मुकाबला होगा। जिसमें दूर-दूर से आए हुए भक्त भगवान शिव की स्तुति में भजन सुनेंगे और कीर्तन में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सावन के पहले सोमवार को होगा, जो कि 14 जुलाई, 2025 को है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है और सोमवार के दिन मन्दिर और शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगने लगती है जो देर शाम तक भक्तों द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना करते हैं।और रात में जवाबी कीर्तन इस पूजा का एक अभिन्न अंग है।
जवाबी कीर्तन आमतौर पर मंदिरों, धार्मिक स्थलों पर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य भगवान शिव की महिमा का गान करना, भक्तों को आनंदित करना और उन्हें धार्मिकता की ओर प्रेरित करना है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *