ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। बरसात के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से खेत में धान की फसल लगा रही चार महिलाएं बेहोश हो गई, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने खेतों से घरों में भाग गए।
शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे तेज बरसात हुई और इस दौरान दो गांव में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्राम खुदलापुर के निकट खेत में धान की फसल लगा रही 55 वर्षीय गुड्डी पत्नी सुभाष चंद्र, 50 वर्षीय सुमन पत्नी राम लखन, 36 वर्षीय ज्योति पत्नी सूरज, 40 वर्षीय अंजू पत्नी राकेश निवासी खुदलापुर आकाशीय बिजली गिरने से बेहोश हो गई आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया।
इस घटना के बाद खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई और वह लोग काम छोड़कर अपने घरों को चले गए।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *