ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जनपद के ठठिया टोल प्लाजा पर लखनऊ जाने की तरफ की लाइन 15 दिन सें बंद पड़ी है । वाहन बिना पर्ची कटाए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फ़राटा भरते नजर आए। वहीं वाहनों को अगले कट पर उतरना होता है तो वही पेमेंट करते है। ठठिया टोल प्लाजा पर ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नही है जो वाहनों को टोल काट सके। लखनऊ की तरफ जाने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ठठिया टोल प्लाजा मैनेजर रामकांत बघेल सें बात की तो बताया की कंप्यूटर मे कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से टोल प्लाजा काम नही कर रहा है। जिसकी सूचना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियो को दी जा चुकी है। जल्द ही टोल प्लाजा अपना काम करने लगेगा।