ईस्ट इंडिया टाइम्स / संवाददाता मेराज अहमद
देहात इंडिया, श्रम विभाग, AHTU, प्रथम संस्था द्वारा संयुक्त रूप से बहराइच में बालश्रम अवमुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें तिकोनी बाग से लेकर तिर्मोहानी रोड पर सघन अभियान चलाकर अलग अलग प्रतिष्ठानों से 4 बालश्रमिक अवमुक्त कराए गए l प्रतिष्ठानों में बाइक रिपेयर एवं ढाबे शामिल हैं, अवमुक्त कराने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया गया एवं उनकी काउंसिलिंग की गई और उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद पीड़ितों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से विधिक तरीके से बच्चों उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। इस दौरान देहात इंडिया के डीसी मो. इमरान, बाल संरक्षण अधिकारी मो. मुजम्मिल, कार्यक्रम सहायक मनीष यादव, शालिनी यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, तबरेज आलम तथा अजय, प्रथम संस्था के गोपीचंद, AHTU, बहराइच से गर्जन प्रसाद, कांस्टेबल हिमांचल निषाद, महीला कांस्टेबल आरती सिंह मौजूद रहे।