दैनिक ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

सिंगरौली 4 अगस्त 2025/ राज्य शासान के मंशानुसार हरित मध्यप्रदेश अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र मे वृहद स्तर पर वृक्षा रोपण कराया जाना है। इस हेतु आज नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण हेतु चयनित स्थलो का निरीक्षण कर वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारियो का अवलोकन किया गया। निगमायुक्त के द्वारा चयनित स्थल आईटीआई कालेज परिसर पचौर का निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया गया। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा मे पहुच तैयारियो का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियो को वृक्षारोपण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री प्रदीप चड़ार,उपयंत्री जीतेन्द्र एवं विष्णुपाल सिंह उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *