ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर के सधबाड़ा स्थित मां फूलमती मंदिर में आगामी गणेश चतुर्थी पूजन एवं उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर गणेश कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर उज्ज्वल गुप्ता, महामंत्री विशाल वर्मा और कोषाध्यक्ष अमन वर्मा को चुना गया। वहीं राहुल अग्रवाल, मोनू वर्मा, सुमित वर्मा, पारस गुप्ता, विवेक शर्मा, रोमन प्रजापति और विशाल गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सर्वव्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी मुकेश दुबे, पीयूष अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, ऋषभ भारद्वाज, प्रसून अग्रवाल, मुकेश गुप्ता और मनोज गुप्ता को दी गई। मंत्री मंडल में हिमांशु, अंकुर, सागर, पीयूष, वैष्णव रस्तोगी, विमल, वैभव पाल, आशीष और विपन अग्रवाल को शामिल किया गया। यात्रा प्रभारी विवेक शर्मा, छोटू शाक्य, ईशु वर्मा, अनुज भारद्वाज, सत्यम शर्मा और अभिषेक बनाए गए। प्रमुख सहयोगियों में ऋषि भारद्वाज, गौरव वर्मा, दीपक वर्मा, अशोक शाक्य, वारिश प्रजापति, नन्हे प्रजापति, विक्रांत वर्मा और अजय अग्रवाल के नाम शामिल हैं। संरक्षक के तौर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, शरद गंगवार, राजीव रस्तोगी, नीरज अग्रवाल, बुलाकी वर्मा, रामकुमार टोनी वर्मा, चंद्रपाल सनी, आलोक शाक्य, राजेन्द्र, रामप्रकाश अग्निहोत्री और श्रीकिशन शाक्य को मनोनीत किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष का गणेश उत्सव भव्यता और सामूहिक सहयोग के साथ मनाया जाएगा।