ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/कम्पिल/फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के ग्राम कादरदादपुर सराय में सोमवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल के पिता ने तहरीर में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहम्मद शेर का पुत्र समीर लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। उसी समय उसके घर के पास एक व्यक्ति के पुत्र का जन्मदिन समारोह चल रहा था और डीजे बज रहा था। पार्टी स्थल के पास ही वहीं व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ नल के पास बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित व्यक्ति ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया। गोली समीर के हाथ में जा लगी। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एक्स-रे और बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता मोहम्मद शेर ने थाने में तहरीर देकर रवि और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी विभूति प्रसाद ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश मे दबिश दी गयी। मगर आरोपी घर से फरार है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *