ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/कंपिल/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव कदरदादपुर सराय में छह दिन पहले हुई गोलीकांड की घटना में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी रवि शाक्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसओ कपिल चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बता दे 19 अगस्त की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहम्मद शेर का पुत्र मोहम्मद समीर घर के बाहर लघुशंका करने निकला था। उसी दौरान गांव निवासी रवि शाक्य घर के बाहर लगे नल पर शराब पी रहा था। समीर ने विरोध किया तो बात बढ़ गई और आरोपित रवि ने तमंचे से उस पर गोली चला दी थी। गोली समीर की कोहनी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। परिजन घायल को सीएचसी कायमगंज ले गए थे, जहां उसका इलाज जारी है।पीड़ित के पिता ने अगले दिन ही थाने जाकर तहरीर दी थी।