ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/कंपिल/फर्रुखाबाद
कंपिल और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पारिवारिक प्रयास और चिकित्सक की सतर्कता से मंगलवार को एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हुआ। जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज के गांव ककराला निवासी पूनम कुछ दिन पहले अपने पिता के घर राईपुर चिनहटपुर आयी थीं, अचानक आई बाढ़ के कारण अपने घर नहीं लौट सकीं। मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन एक निजी वोट से कंपिल सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद पुरुष चिकित्सक ने तुरंत महिला की स्थिति देखी और सुरक्षित प्रसव के लिए उन्हें कायमगंज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद दोपहर में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। चिकित्साधिकारी कायमगंज डॉ. शोभित शाक्य ने बताया कि महिला का दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर सुरक्षित प्रसव हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि महिला सीधे कासगंज जिले से कायमगंज आई थीं और कंपिल अस्पताल नहीं पहुंची।