ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद।
कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 10 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये| चयनित की गई 2425 मुख्य सेविकाओं में से जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण किये गये| मुख्य सेविकाओं में राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल व निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल व निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। लखनऊ में आयोजित किये गये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया| विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा आदि मौजूद रहे|

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *