राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खेतों पर भैंस चरा रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं एक कीमती भैंस की भी जान चली गई।जानकारी के अनुसार निजामपुर निवासी कल्याण सिंह (28) पुत्र रामविलास सिंह रविवार शाम करीब पांच बजे खेतों पर भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद दोण सिंह की एक भैंस भी बिजली गिरने से मर गई।
सूचना पाकर गुरसहायगंज कोतवाली की रामाश्रम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी पाकर छिबरामऊ विधानसभा के पूर्व सपा विधायक अरविन्द सिंह यादव भी गांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए सरकार से 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी पार्टी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इसी क्रम में विधानसभा छिबरामऊ के गुरसहायगंज नगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सलीम खान की माता जी का इंतकाल हो गया। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बंटू यादव, अमन खान, अजीम खान, अर्पित शुक्ला, मंगली यादव, जय गुरुदेव, अंकुर सिंह यादव (मीडिया प्रभारी), सलीम खान, मुकीम खान, अमर कठेरिया, राकेश कठेरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *