-पुलिस ने दामाद को लिया गिरफ्त में, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/कंपिल/फर्रुखाबाद
दूंदेमई गांव में दामाद ने ससुर को गोली मार दी, जिसे वह घायल हो गए। हमलावर ने उनके बड़े भाई पर भी फायर किया लेकिन वह बाल बाल बच गए।भागने के लिए आरोपी दामाद बाढ़ के पानी में घुस गया। वह डूबने लगा। जिसे ग्रामीणों ने बचाया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव दूंदेमई निवासी मायाराम शाक्य शुक्रवार दोपहर कंपिल स्थित ग्यारह मंजिल मंदिर के पास बैठे थे। उसी दौरान गांव तलफी नगला निवासी दामाद ने रंजिश को लेकर उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। आरोपित दामाद ने दोबारा फायर करने के लिए तमंचा ताना, तभी राहगीरों ने उसे दौड़ा दिया। भागते समय आरोपी के पास से कुछ कारतूस गिर पड़े। इसके बाद अटैना मार्ग पर मिले उसने अपने ससुर रक्षपाल पर गोली चला दी। गोली लगने से रक्षपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से उन्हें सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक्सरे एडवाइज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक का पीछा किया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बाढ़ के पानी में घुस गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने आरोपित दामाद को हिरासत में लेकर सीएचसी भिजवाया। सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि आरोपी की शादी चार वर्ष पहले रक्षपाल की बेटी प्रियंका से हुई थी। वैवाहिक जीवन में कलह के कारण पत्नी कुछ समय से मायके और फिर ताऊ मायाराम के यहां रह रही थी। इसी बात से नाराज होकर दामाद ने हमला किया। एसओ कपिल कुमार ने बताया आरोपित पत्नी को बुलाना चाहता था। यह लोग भेजते नहीं थे। इससे वह नाराज था। सीओ ने बताया कि दामाद ने ससुर पर फायरिंग कर दी है। घायल का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *