समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाहजहांपुर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मुजीब खान
शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री जूही सिंह व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नेहा यादव जनपद शाहजहांपुर बिजली पुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंची जहां सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान व सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया एवं सपा नेता लखन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर ही सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नेहा यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “यह सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। इन सभी पर पर्दा डालने और लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार धार्मिक उन्माद फैला रही है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि “69 हज़ार शिक्षक भर्ती घोटाले ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। विश्वविद्यालयों में लागू ‘सूटेबल’ व्यवस्था आरक्षण खत्म करने की साज़िश है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में सपा के सांसदों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और समाज में विभाजन पैदा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप,सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई,सपा नेत्री डॉ सूची कश्यप,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा युवज़न सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्थ यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन,लल्ला सिंह यादव, पार्वती सैनी, सविता कठेरिया, रेखा कठेरिया,सोनी,सरिता वर्मा दिशा,राजकुमार शर्मा,विपिन यादव,चौधरी विनोद यादव, मोहसिन खान, जबर सिंह यादव,सौमित्र यादव,अमन खान, सिद्दीक खान,रानू खान,आरिफ खान, रवि प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *