रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर/

बागपत/राष्ट्रीय लोकदल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक बार फिर कदम बढ़ाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आवाहन पर, राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और लगातार धनराशि प्रदान कर रहे हैं।
राष्ट्रीय लोकदल क्षेत्रीय महासचिव डॉक्टर अनिल आर्य ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। यह राशि दिल्ली स्थित अपने आवास पर जाकर प्रदान की। मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए का चेक भी जमा कर बाढ़ प्रभावितों के लिए योगदान दिया।
डॉक्टर अनिल आर्य ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रयास हमेशा से जनता की भलाई और मदद करना रहा है। लोगों से भी अपील की कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाएं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। पार्टी की इस पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है स्थानीय लोगों ने एक सकारात्मक कदम बताया