रिपोर्ट ब्यूरो चीफ,आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर।वाल्मीकि धर्मशाला से महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर झांकियां के साथ शोभा यात्रा को बाबा विकासा नंद पवार द्वारा फीता काटकर शोभायात्रा शुभारंभ किया गया।वही झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने बताया यह दिन भगवान राम की जीवनगाथा ‘रामायण’ की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि और संस्कृत भाषा का पहला कवि भी माना जाता है।महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा का कैबिनेट मंत्री बलराज पासी दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू पूर्व राज्य ऊर्जा मंत्री राजेश कुमार,राजकुमार,मनोज पाल,यशपाल राजहंस,अनंत जैन, सोनू सव्वरवाल,टिंकू यादव,गौरव शर्मा,रेशम यादव,आदि ने शोभा यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस मौके पर प्रमोद राजहंस,गौतम चुनारा,राजू वाल्मीकि,कृष्ण कुमार प्रेमी,अभिषेक वाल्मीकि,विनोद कुमार,चंद्रजीत कुमार,राजू,जसवंत कुमार, आदि मौजूद थे।