-एसडीएम ने किसानों का धान 131 तोलने के निर्देश दिए

रिपोर्ट ब्यूरो चीफ,आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर।एसडीम डॉ अमृता शर्मा द्वारा तहसील सवागार में किसानों के साथ धान तोल केदो एवं काटो को लेकर एक बैठक की गई।जिसमें किसानों की समस्या सुनते हुए एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए किसी प्रकार की किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा मंडी में किसानों के तीन कांटे हैं जल्द ही किसानों के कांटे बढ़ाई जाएं और 126 एवं 131 धान की खरीद की जाए। जिस पर एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए 131 धान की खरीद करने के निर्देश दिए गए 126 के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। साथी उन्होंने कहा है कि किसानों की जहां पर भी धान को कांटे पर भीड़ हो वहां पर कांटे बढ़ाय जाए किसानों का धान जल्द से जल्द तोला जाए मौसम भी खराब चल रहा है किसानों का कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि तोल केंद्र कांटे एवं बारदाना सब उपलब्ध होना चाहिए और किसानों के धान खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेरीफिकेशन किए जाएं। वही विपणन अधिकारी नलिनी कांत ने कहा लगभग बाजपुर में चार लाख कुंतल से अधिक धान तौलने का प्रयास किया जाएगा। वही विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा 22 काटे धान तोलने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।जिसमें 19 काटे संचालित है तीन कांटों पर अभी टेंडर होने बाकी है।इस मौके पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट,मंडी सचिव कैलाश चंद शर्मा,निधि सक्सेना,नेहा,अजमल,आलोक रोटला,जैद अंसारी,दीपक चौहान,
गगन शर्मा,प्रिंस ढिल्लों,विचित्र सिंह,अजीत प्रताप रंधावा,हरेंद्र सिंह हुड्डा,बिजेंदर डोगरा,सिमरन सिंह,कुलवंत सिंह ,हरदयाल सिंह,रूपेंद्र आदि थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *