तीन बार गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बाद सचिव ने प्रमाण पत्र बनाने से किया इंकार, परेशान वृद्ध ने लगाई अधिकारीयों से सही प्रमाणपत्र बनवाए जाने की गुहार
रिपोर्ट आदिल अमान ईस्ट इंडिया टाइम्स
कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र ने बताया कि उसके पुत्र शिवम की हत्या कर दी गई थी। 27 अप्रैल 2024 को उसका शव नगला उमेद ग्राम पंचायत नरैनामऊ में कैलाश की दुकानों के ठीक सामने सड़क पर पड़ा मिला था। पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए सचिव हृदेश पांडेय को आवेदन दिया था। लेकिन उन्होंने लापरवाही के चलते गलत प्रमाण पत्र जारी कर दिया।दोबारा फिर आवेदन किया तो 18/05/2024 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जिसमें नाम व घटना स्थल दोनों गलत कर दिया। तीसरी बार 20/06/2024 को जारी मृत्यु प्रमाण पत्र किया उसमें भी मौत का स्थान शिवरई बरियार दर्शाया गया है। उनसे सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए निवेदन किया तो वह मना करने लगे हैं। परेशान होकर वृद्ध ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है
Post Comment