पुलिस ने चोरी की 4अलग अलग घटनाओं का किया खुलासा
रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर।
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250203-WA0033-683x1024.jpg?v=1738594594)
बागपत/ बडौत/ पुलिस ने 4 अलग अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया,
मोनू पुत्र सौनथ निवासी ग्राम चौबली थाना छपरौली की अज्ञात चोरों ने बाइक यूपी 17 जे 6582 चोरी हो गई,
29 जनवरी को अनमोल रूहेला पुत्र संजय रूहेला निवासी जैन नगर खिरनी वाला मौहल्ला कस्बा की चोरों बाइक चोरी हो गई थी, 31 दिसंबर 2024 अमित पांचाल पुत्र राम शरण पांचाल निवासी निकट सीओ कार्यालय कस्बा बडौत की अज्ञात चोरों ने बाइक हीरो होण्डा यूपी 17 एल 0947 चोरी हो गई थी, 24 नवंबर 2024 अभिषेक लखेरा पुत्र विक्रम सिंह लखेरा निवासी गुराना रोड़ गली 12 कस्बा बडौत की अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक यूपी 17 एम 5187 को चोरी हो गई थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, बाइक चोरियों की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस जी जान से जुटी थी,मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार चहल, एस आई संजय कुमार पुनिया, एस आई विकास कुमार,
एस आई आशीष कुमार, एस आई संजय कुमार धर्मेंद्र सिंह नागेंद्र कुमार अशोक कुमार प्रदीप कुमार मनीष कुमार विवेक सिरोही रघुवीर सिंह संजय सिंह के साथ लुहारी गाँव में दबिश देकर तीन चोर अंकुर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम लुहारी, थाना बडौत, शुभम पुत्र विनोद निवासी ग्राम लुहारी थाना बडौत, व सचिन पुत्र महेद्र निवासी छोटा शामली थाना झिझाना को किया गिरफ्तार कर लिया पुलिस की पुछताछ में तीनो ने चोरी करना स्वीकार किया उनकी निशान देही पर 12 चोरी की बाइक व एक अवैध तंमचा 315 बोर एक कारतूस बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
Post Comment