8 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए एवं 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया।

बागपत
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र., लखनऊ एवं जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु 04 से 07 अगस्त 2025 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.08.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी. सिंह के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 08 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए एवं 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया। कार्यवाही का विवरण निम्नवत् है:
1.वाहन संख्या UP15 CT 6686 (दिल्ली की ओर प्रस्थान) से मावा के 4 नमूने संग्रहित किए गए (स्रोत: सईदु, रिहान, मनावर, बिलाल)।

  1. दीपक की दुकान, राष्ट्र वंदना चौक, बागपत से पनीर का 1 नमूना।
  2. मावा भट्ठी, रिहाना पत्नी मौसम, सादिकपुर सिनौली से मावा का 1 नमूना।
  3. मावा भट्ठी, नज़राना पत्नी रिहान मलिक, सादिकपुर सिनौली से मावा और स्किम्ड मिल्क पाउडर के 1-1 नमूने संग्रहित किए गए तथा 30 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया।
    सभी नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को परीक्षण हेतु भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    कार्यवाही में सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी. सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य, नेहा चौधरी एवं अंकिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *