ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। घरेलू कलह में घायल महिला को पति ने सौ सैंया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत होने पर पति शव छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार सौरिख थाने की ग्राम पंचायत अली नगर के गांव थूलरिया का है जिसमें बीती रात विवाहिता के साथ मार पीट होने की बात सामने आई है। हालत गंभीर होने के चलते विवाहिता के पति ने सौ सैया अस्पताल छिबरामऊ भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना उसके भाई को देने के बाद मृतका का पति सहित ससुराली जन अस्पताल में लक्ष्मी के शव को छोड़ कर भाग गये।
मृतका के भाई सुधीर कुमार निवासी छोटी धरौली थाना जैथरा जिला एटा ने बताया
की 25 वर्षीय बहन लक्ष्मी की शादी 2016 में सौरिख थाने की ग्राम पंचायत अली नगर के गांव थूलरिया निवासी अरुण उर्फ अन्नू पुत्र हवलदार वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहनोई ने मेरी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। आये दिन मार पीट करता था सूचना पर परिजनों के साथ आए तो देखा कि बहन के शरीर पर चोट के निशान उसके साथ हुई हैवानियत की गवाही देते है। मेरी बहन की हत्या की गई है। भाई सुधीर ने मामले की लिखित तहरीर थाने में दी है। खड़नी चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।