ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का 93 वी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कलीम खान के आवाहन पर जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संचालन कर रहे रामसेवक राजपूत ने छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि। श्री मिश्रा हम समाजवादियों के लिए एक प्रेरणा है। हम सबको उनके रास्ते पर चलना चाहिए। इसके अलावा कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे। गणेश द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्री मिश्र हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते थे। जिन्होंने मौजूदा राजनीति में देश के किसानों के हित में हमेशा अपनी आवाज को बुलंद किया। वहीं मौजूद लोहिया बहिनी जिला अध्यक्ष अंशु पाल ने कहा कि जनेश्वर मिश्र इकलौते ऐसे नेता थे जिन्होंने अनेक बार सांसद बनकर आम जनता के मुद्दों को संसद में उठाने का काम किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राम मनोहर लोहिया के साथ लंबी राजनीति की और उनके गुणों को अपने अंदर समाया इसलिए उन्हें छोटे लोहिया भी कहा जाता है। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा की जनेश्वर मिश्र ने कभी भी जात धर्म को नहीं देखा और सभी जाति धर्म का सम्मान किया उन्होंने कभी भी छुआछूत नहीं मानी यही कारण है कि आज वह समाजवादी नेताओं के साथ-साथ देश प्रदेश की जनता के दिलों में राज करते हैं। इस मौके पर पी पी सिंह बघेल, मुस्ते हसन, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शरद यादव, अजय कश्यप, कंचन कनौजिया, संगीता पांडे, विवेक पाल, डॉक्टर जुनैद, राम शंकर लोधी, कमलेश कटियार, राकेश कठेरिया, कौसर खान, गुफरान अहमद, सद्दाम खान, नेम सिंह यादव, एडवोकेट शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *