ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा थाना ठठिया प्रभारी विजय कुमार के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 205 किलोमीटर के पास विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कुंभ एवं अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को रोड सेफ्टी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। और ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई। कई वाहनों को रोक-रोक कर ओवर स्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। और लगातार ड्राइविंग न करने के लिए जागरूक किया गया। ताकि दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। पुलिस के हाल-चाल पूछने पर श्रद्धालुओं ने बहुत ही प्रसन्नता जताई। और पुलिस की सराहना भी की। इस मौके पर ठठिया थाना के कई पुलिसकर्मी एवं ठठिया चौकी प्रभारी और यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।